आप दुबले-पतले हैं वज़न बढ़ाना चाहते हैं – Body Kaise Banti Hai

दोस्तों ये ब्लॉग आप के लिए काफी हेल्पफुल होने वाला है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि अच्छी मस्कुलर बॉडी कैसे बनाएं और आखिर body kaise banti hai, बॉडी बनाने का तारीका क्या होता है।

Contents hide

आज के Time पर हर लड़का चाहता है। उसकी एक अट्रेक्टिंव और लीन बॉडी बन जाए। ताकि वो स्मार्ट दिखने लगे।लडको का सपना होता है की Abs बन जाए। बाइसेप, ट्राइसेप, शोल्डर चौड़े हो। आज के मॉर्डन जमाने में लड़के Gym जाते हैं। पसीना बहाते हैं। ताकि जल्दी बॉडी बन जाए।

दोस्तों अगर आपको भी एक फिट और मस्कुलर बॉडी बनानी है। तो इस पोस्ट को जरूर पढ़े। क्योंकि इस आर्टिकल में बॉडी बनाने के तरीके और एक्सरसाइज की जानकारी विस्तार से देने की कोशिश की हैं।

आशा करते हैं। इस लेख में दी जानकारी आप को पसंद आई हो। इस जानकारी से आप को हेल्प मिली हो तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

अगर आप दुबले-पतले हैं और वज़न बढ़ाना चाहते हैं – Body Kaise Banti Hai

इस लेख में हम शरीर बनाने के घरेलू उपाय और कुछ ऐसे तारीके जानेंगे। जिन से आप का वजन भी बढ़ेगा। साथ ही मसल्स भी बनेगी। अगर आपका भी शरीर हड्डियों का ढांचा है आप भी वजन बढ़ाना चाहते हो तो प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। दुबले पतले शरीर में मांस भरने के लिए आप सुबह नाश्ते में हाई प्रोटीन आहार खाएं।

बॉडी बनाने के फायदे

Workout शुरू करने से पहले हम सब को फिट बॉडी से होने वाले फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। ताकी आप को Exercise करने में आसल नही आए।

  • Fitness – अगर आप रोजाना Workout करते है। तो आप का Fitness का Level Increase होता है। अगर आप की Fitness बढ़िया होगी तो दिनभर काम करने की Energy रहेगी। Hard Work भी आसानी से कर पाओगे।
  • मसल्स – Exercise से आप की मसल्स ग्रोथ होगी। लडको को मस्कुलर बॉडी चाहिए। ताकि कपड़े उन पर सूट करें। Exercise से मसल्स स्ट्रॉन्ग होती है।
  • ताकत – रोजाना Workout से ताकत और पावर बढ़ती है। ये हेवी वर्कआउट करने से बढ़ती है।

बॉडी बनाने के लिए क्या खाये ? – Body Banane Ke Liye Kya Khaye

बॉडी बनाने के लिए आपको ऐसी चीजों को सेवन करना है जिनमें High कैलोरी के साथ प्रोटीन की मात्रा भी पर्याप्त हो इस ब्लॉग में आगे आपको ऐसे कुछ Foods बताने जा रहा हूं। जिनको रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। आपकी बॉडी जल्दी बनने लगेगी।

1. अंडे खाएं (Eggs)

अंडे को एक सुपर फूड माना जाता है। अंडे में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते है। इसमें विटामिन , विटामिन B5, विटामिन B 12, सेलेनियम, फास्फोरस और विटामिन डी प्राप्त मात्रा में पाए जाते हैं। और साथ ही अंडे में मिनरल्स के रूप में कैल्शियम और जिंक पाए जाते हैं, जो बॉडी के लिए बहुत जरूरी होते है। लोग बॉडी बनाने के लिए एंड को अपने डाइट में तो शामिल कर लेते हैं लेकिन उनके मन में एक सवाल रहता है की वजन बढ़ाने के अंडा कब खाना चाहिए। तो इसका simple सा जवाब यह है कि आप अंडा किसी भी Time खा सकते हो लेकिन ज्यादा फायदे के लिए आप सुबह के टाइम अंडे का सेवन करें।

2. मछली खाएं (Fish)

वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में फिश (Fish) को सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर शामिल करें। Fish में आप को ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है जो Overall बॉडी की रिकवरी और मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। आप ने सुना होगा कि जो बॉडीबिल्डिंग करते हैं वो फिश Oil के रूप में ओमेगा-3 कैप्सूल का सेवन करते हैं।

3. मुंगफली लें (Peanuts)

अगर आप नेचुरल तरीके से अपना वजन बढ़ाना चाहते हो तो मुंगफली (Peanut) को अपनी Daily डाइट का हिस्सा ज़रूर बनाएं। रोजाना 50 ग्राम मूंगफली का सेवन करने से आपका वजन बढ़ने लगेगा। Peanuts को आप किसी भी समय खा सकते हैं। आप मूंगफली को तवे पर सेक कर इसे दूध में मिलाकर खाएं। मूंगफली में आप को प्रोटीन के साथ पोटेशियम, हेल्दी फैट, कैल्शियम और आयरन मिलते हैं जो बॉडी बनाने में ज़रूरी भूमिका निभाते हैं।

4. भूने चने खाएं (Bhune Chane)

बॉडी बनाने के लिए आप भुने हुए चने को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। भूने चने में आप को उबले हुए चने मुकाबले ज्यादा कैलोरी मिलती है। भुने चने में थायमिन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व बॉडी की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। और वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।

5. दूध और दलिया

वजन बढ़ाने के लिए आप दूध और दलिया का सहारा भी ले सकते हैं। दूध और दलिया पोषण से भरपूर होता है इनके सेवन से आप का वजन धीरे धीरे बढ़ने लगता हैं। दलिया को घी में अच्छे से भून लेना हैं फिर इसमें दूध डालकर पकाना है। आप इसमें थोड़ी शक्कर और ड्राई फ्रूट्स Add कर सकते हैं। सुबह के टाइम नाश्ते में दूध और दलिया का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं।

बॉडी बनाने का रूटीन | Body Kaise Banaye

सोमवार : Biceps
मंगलवार : Triceps
बुधवार : Chest
गुरुवार : Back
शुक्रवार : Leg
शनिवार : Shoulder
रविवार : Abs

जल्दी बॉडी कैसे बनाएं – 5 आसान तरीके

1 Goal

सबसे पहले आपको अपने Target का पता लगाना होगा। आप Exercise क्यों शुरु कर रहे हो।
अगर आपको वजन बढ़ाना है और बॉडी बनानी है तो आप को सही Diet और ट्रेनिंग करनी होगी। तभी आप अपने बनाए लक्ष्य को हासिल कर सकते हो।

2 Exercise

Body बनाने के लिए Exercise करना बहुत Important है। बिना Exercise ना बॉडी बनती हैं और न ही वैट Gain होता है। Exercise से आप की मासपेशियों में Growth तेजी से होती है। वजन भी बढ़ने लगता है।

3 High Protein Diet

Weight Gain और Muscle Gain के लिए प्रोटीन बहुत ज्यादा जरूरी होता है। रोजाना आप को अपनी डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा लेनी होगी। आप को नीचे कुछ प्रोटिन रिच फूड बताए हैं। जिनको आप अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें।

4 Rest

Weight Gain के लिए आप को रेस्ट करना बहुत जरूरी है। अगर आप 7 से 8 घंटे की नींद नही लोगे तो शरीर बनने में दिक्कत हो सकती हैं। नींद में आप मसल्स रिपेयर होती है। और वजन बढ़ता है।

5 Drink Water

शरीर में पानी की कमी ना होने दे। बॉडी में अगर पानी की कमी होगी तो बॉडी के फंक्शन सही से काम नहीं कर पाएंगे। और भोजन सही से डाइजेस्ट नही होगा। वजन बढ़ने में रुकावट आ सकती है। आप रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पिए।

6. Sunlight

सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी मिलता है और विटामिन डी के लिए एक यह नेचुरल सोर्स है। विटामिन डी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है, साथ ही आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। हेल्दी स्किन के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है।

बॉडी बनाने के लिए ये चीजे ना करे

1. तनाव (Tension)

तनाव (Stress) आप के वजन को कम कर सकता है। Overthinking से आप ठीक से नींद नहीं ले पाते। और इसका बॉडी पर बहुत बुरा असर पड़ता हैं। वजन बढ़ना रुक जाता हैं। स्ट्रेस को कंट्रोल करने के लिए रोजाना Exercise करें, योगा, मेडिटेशन करें। मोबाइल को कम यूज करें। आज की जेनरेशन को Mobile फोन की लत लग चुकी हैं। यह आपकी बॉडी के लिए नुकसानदायक साबित होता हैं।

2. Junk Food

आज के दौर में सभी को बहुत जल्दी होती हैं। जल्दी बॉडी को बनाने की हो या Weight Gain करने की सब Shortcut ही ढूंढते हैं। और बीना सोचे समझे जंक फूड खाने लग जाते हैं। बाहर का तला भूना खाने से आप के शरीर को भारी समस्या हो सकती हैं। जैसे पाचन तंत्र आदि

3. Oily Food

अगर आप को बॉडी बनानी है तो ज्यादा ऑयली फूड ना खाएं। ऑयली फूड से आप की बॉडी में खराब वसा जमा होती है। शरीर पर चर्बी जमा होने लग जाती है। जितना हो से ऑयली फूड को अवॉइड करें।

4. नींद ना लेना

बॉडी बनाने के लिए आप सही डाइट को फ़ॉलो करते हो साथ ही Exercise भी Daily करते हो। अगर आप की बॉडी को सही से आराम नही मिलेगा तो वजन नही बढ़ेगा। आप को रोज 6 से 8 घंटों की आरामदायक नींद ज़रूर लेनी है, क्योंकि आप की बॉडी को Rest मिलेगा तो मसल्स की ग्रोथ जल्दी होगी। और आप वजन भी फास्ट बढ़ने लगेगा।

जल्दी बॉडी बनाने की एक्सरसाइज

चेस्ट

  • पुश-अप्स
  • इंक्लाइन पुश-अप्स
  • केबल क्रॉसओवर
  • रोटेशनल डिक्लाइन डंबल प्रेस
  • बार्बेल बेंच प्रेस
  • वॉकिंग प्लैंक
  • ब्रेक आउट द डंबल
  • डंबल फ़्लाई

बाइसेप

बारबेल कर्ल (Barbell Curl)
डम्बल कर्ल (Dumbbell Curl)
चिन-अप (Chin-Up)
प्रीचर कर्ल (Preacher Curl)
कॉन्सनट्रेशन कर्ल (Concentration Curl)

ट्राइसेप

ट्राइसेप्स डिप्स (Triceps Dips
ट्राइसेप्स पुशअप (Triceps Push-Up)
ट्राइसेप्स किकबैक्स (Triceps Kickbacks)
ट्राइसेप्स एक्सटेंशन (Triceps Extension)
ट्राइसेप्स पुलडाउन (Triceps Pull down)

शोल्डर

सीटेड डंबल प्रेस (Seated Dumbbell Press)
सीटेड बारबेल प्रेस (Seated Barbell Press)
अपराइट रो (Upright Row)
लेटरल रेज (Lateral Raise)
फ्रंट रेज (Front Raise)
पुश-प्रेस (Push-Press)
रियर डेल्ट फ्लो (Rear Delt Row)

बैक

डेडलिफ़्ट
वाइड ग्रिप लैट पुलडाउन
डंबल रो
टी-बार रो
सीटेड केबल रो
पुल-अप्स/चिन-अप्स

Legs

Lunges
Front squat
Bulgarian split squat
Romanian dead lift
Leg press
Dumbbell lunge

Conclusion:-

दोस्तों इस आर्टिकल में हमने आपको Body Kaise banti hai के बारे में कुछ टिप्स और जानकारी दी गई है। जिनको फॉलो करके आप अपनी बॉडी बना सकते हैं। ऐसे ही वेट गेन और बॉडी बिल्डिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट healthpath.in पर उपलब्ध है।

अगर आप को हमारी दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट जरुर करें। और आगे शेयर करें।

FAQ

बॉडी बनाने के लिए और क्या-क्या खाएं

शरीर बनाने के लिए आपको अपनी डाइट में पनीर, पीनट बटर आदि प्रोटीन से भरपूर डाइट लेनी जरूरी है। केवल प्रोटीन खाने से आपकी बॉडी नहीं बनेगी। बल्कि आपको Daily एक्सरसाइज भी करनी पड़ेगी।

कितने दिनों में बॉडी बनती है?

बॉडी बनाने के लिए समय लगता है। हफ्ते 10 दिन में बॉडी नहीं बनती है। आपको एक फिट बॉडी बनाने के लिए कम से कम 6 से 12 महीने का टाइम लगता है। इसमें काफी मेहनत लगती है।

कौन सा भोजन शरीर को ताकत देता है?

मसल्स को बढ़ाने के लिए हाई कैलोरी फूड के साथ आपको प्रोटीन रिच डाइट लेनी भी जरूरी है। स्वस्थ वसा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन एक बैलेंस आहार होता है।जो शरीर को ताकत देते हैं। फूड्स में चिकन अंडा ब्राउन राइस शकरकंद और फल शामिल है

दुबले पतले शरीर को फिट कैसे बनाएं?

दुबले पतले शरीर को फिट बनाने के लिए अपनी डाइट में रोजाना केले का इस्तेमाल जरूर करें। आप केले के साथ दूध ले सकते हो इसी के साथ ड्राई फ्रूट को अपनी डेली डाइट में शामिल करें। पीनट बटर भी आपका वेट गेन में हेल्प करता है।

1 महीने में अपने शरीर को कैसे बदलें?

श्री को बदलने के लिए आपको हर रोज एक्सेस और सही और आहार लेने की आवश्यकता होती है। Exercise में पुश अप्स,पुल अप्स,क्रंचेज, स्क्वॉट और लंजेस आदि कर सकते हैं।

Leave a Comment