बॉडी बनाने के लिए Top Tips – body banane ke liye kya karen

हेलो दोस्तों तो स्वागत है एक और नए ब्लॉग में इस Blog में हम जानेंगे की सर्दियों में body banane ke liye kya karen।  आप सभी ने यह Notice किया होगा। कि विंटर के मौसम में हमें नींद बड़ी आती है बहुत ज्यादा आलस Feel होता है। इसका रीजन आपको पता है क्योंकि सर्दियों में हमारी जो बॉडी ज्यादा Resting फेस में जाने की कोशिश करती है। हमारी बॉडी रिपेयरिंग का काम ज्यादा करती है। इसी वजह से हमारी बॉडी की मसल्स Gain सर्दियों के मौसम में जल्दी होती है। चाहे Weight Gain करना चाहते हो या फिर मसल मास या मसल्स को Increase करके बॉडी बनाना चाहते हो। यह सभी चीज सर्दियों में तेजी से होती है। हमारे पास अभी काफी टाइम है यह जो मौसम चल रहा है इस मौसम में मसल गेन कैसे करें। अपनी बॉडी कैसे बनाएं। इसी के बारे में बात करेंगे।

सबसे पहली चीज आपको यह समझनी होगी। मैंने आपको बताया कि आप लोग जिनका भी Weight कम है जो वेट को बढ़ाना चाहते हैं या मसल गेन को करना चाहते हैं। आगे इस Article मैं आपको कुछ ऐसे टिप्स बताऊंगा। जिनको अपना कर आप अपनी बॉडी और अपना वजन बढ़ा सकते हैं।

Body body banane ke liye kya karen

बॉडी बनाने के लिए Top Tips – body banane ke liye kya karen

 

Tip No. 1 आहार को बढ़ाएं (Increase Your Diet)

वजन बढ़ाना हो या muscle Gain करना हो। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी Diet को सही करना होगा। देखिए Muscle Gain करते टाइम में हमारी बॉडी को ज्यादा Energy और ज्यादा Fuel की जरूरत होती है। तो इसलिए हमें अपनी डाइट भी बढ़ानी होगी। अगर हम ज्यादा से ज्यादा Muscle Mass को बढ़ाना चाहते । जो आप खाना खा रहे हो या जो डाइट ले रहे हो उसको बढ़ाना। आप सोचते हो कि ज्यादा खाना खाते तब भी वेट गेन नहीं होता। Muscle नहीं बन रही है तो आप लोग गलत सोचते हो। जब आप खाना खाना बैठोगे और अपने मन में यह चीज पहले से सोच लेना कि मुझे थोड़ा ज्यादा खाना खाना है। तभी आप ज्यादा Calorie intake कर पाओगे। और Muscle Gain को भी ज्यादा बड़ा पाओगे। कोशिश यह करो कि जो भी आप खाना खाओ। जो बड़ी Meal खाने वाले हो उसको सूर्यास्त से पहले खा लो। इससे आपका Muscle Gain तेजी से होगा।

Tip No. 2 व्यायाम (Workout)

वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ही जरूरी होता है। Workout अच्छे से करोगे तो वेट गेन होगा। बॉडी अच्छे से बनेगी। लेकिन इन सर्दियों के मौसम में कैसा Workout करना है। जिसे हम बोलते हैं High Weight और Low Rep वर्कआउट। इस मौसम में हम ज्यादा वजन उठाते हैं और कम रिपीटेशन करते हैं। मैंने आपको पहले ही बताया कि ठंडा के मौसम में हमारी बॉडी रेस्ट वाली फेस में ज्यादा रहने की कोशिश करती है। मतलब हमारी बॉडी रिपेयरिंग में ज्यादा रहती है। तो अगर आप लोग ज्यादा वेट वाला वर्कआउट करोगे। इससे आपके मसल्स फाइबर ज्यादा ब्रेक होंगे। और हम इस मौसम का फायदा उठाकर मसल्स को जल्दी रिपेयर कर पाएंगे। जिससे हम कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा Muscle बना पाएंगे। तो आप लोग क्या कोशिश करो चाहे आप Gym में वर्कआउट करते हो या घर पर आपको Heavy Weight से वर्कआउट करने की कोशिश करो। और 6 से 8 रिपीटेशन करते हो और Weight को बढ़ाते जाते हो। तो मसल्स Gain आप देखोगे 1 से 2 महीना के अंदर काफी तेजी से आपका बढ़ जाएगा।

Tip No.3 खाद्य पदार्थ (Foods)

अगली Tip है फूड्स के ऊपर कौन सा ऐसा फूड खाएं। जिस से Muscle Gain हो और जल्दी वजन बढ़े। मैंने आपको हर आर्टिकल में बताया कि आपको हाई कार्बोहाइड्रेट, हाई प्रोटीन का फूड अपनी Diet में शामिल करना है। सबसे अच्छा जो आपको मैं बेस्ट फूड बता दूं इस समय शकरकंद (Sweet Potato) और Quinoa। यह दोनों चीज आप लोगों को सुबह-सुबह नाश्ते में खानी है। और तेजी से आपका Muscle Gain होने लगेगा। शकरकंद (Sweet Potato) इस मौसम में सस्ते में आपको मिल जाएगा। और इसके साथ थोड़ा सा Quinoa दोनों चीजों को एक साथ खाना है। शकरकंद में हाई कार्बोहाइड्रेट मिलेगा और Quinoa में हाई प्रोटीन मिलेगा व फाइबर मिलेगा। अब जैसे-जैसे खाओगे वह अच्छे से पचेगा और आपके शरीर में लगेगा और मसल गेन होगा। इन दोनों चीजों का रोजाना की डाइट का हिस्सा बना लो और जल्दी से बॉडी बना लो। हमने ऊपर बात की की सर्दियों हमारी बॉडी ज्यादा रेस्ट फेस में रहने की कोशिश करती है। तो जब बॉडी रेस्ट फेस में होती है। तब हमारा टेस्टोस्टेरॉन लेवल थोड़ा Boost होता है। जो हमारे Muscle Gain को बहुत ज्यादा Benefit करता है। लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे लोगों का टेस्टोस्टरॉन लेवल कम रहता है। अगर आपका वर्कआउट करने का मन नहीं करता, आपको थकान महसूस होती है, आपको आलस आता है तो समझ लेना आपका टेस्टोस्टरॉन लेवल कम हो चुका है।

Tip No.4 धूप (Sunlight)

आप सभी ने अक्सर देखा होगा जो हमारे घर में बड़े बूढ़े होते हैं वह सर्दियों के मौसम में छत पर खाना खाते हैं धूप में। आपको बता दूं यह बहुत पहले से Use किया जा रहा है यह एक आयुर्वेदिक मेडिसिन की तरह काम करता है। अगर आप धूप में कोई भी एक टाइम का खाना खाते हो। चाहे वो सुबह का ब्रेकफास्ट या लंच। अगर आप धूप की रोशनी में खाते हो। उसे वक्त जब धूप आपकी बॉडी पड़ेगी और आप उसे टाइम जो खाना खा रहे हो वह किसी अमृत से कम नहीं होगा। आपकी बॉडी में टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करेगा। आपको हेल्दी रखने के लिए बहुत ज्यादा बेनिफिट करेगा। अगर आप मसल गेन करना चाहते हो तो यह भी ट्राई करके देख लो। सर्दियों के मौसम में एक बार जब आप खाना या Meal खाते हो उसको आप धूप क्यों रोशनी में जरूर खाएं। इसकी काफी सारे फायदे आपको मिलने वाले हैं।

Tip No.5 गुनगुना पानी (Drink Hot Water) 

सबसे ज्यादा जरूरी टिप्स मैं आपको बता दूं इस मौसम में आप लोगों को एक छोटी सी चीज करनी है। जो आपकी बॉडी में मसल्स Gain के लिए बहुत फायदा करेगी। यह तो आपको पता ही होगा की Muscle Gain करने के लिए पाचन तंत्र सही होना बहुत जरूरी है। जो भी खाना आप खाओगे अगर वह सही से डाइजेस्ट होगा तभी आपकी बॉडी को लगेगा और मसल गेन हो पाएगी। आपको क्या करना है इस मौसम में आपको थोड़ा सा गुनगुना पानी रोजाना पीना है। खाना खाने से 1 घंटे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीते हो उसके बाद आप जब खाना खाते हो तो खाना आपकी बॉडी में सही से पचेगा और खाना बॉडी को लगेगा। जिससे आपकी Muscle और वेट गेन अच्छे से होगा। बॉडी को प्रॉपर न्यूट्रिशन मिलेगा। यह टिप Follow करो इसको जरूर करके देखना 2 से 3 महीना में आपकी इतनी गजब की बॉडी बनना शुरू हो जाएगी और आपका अच्छे से वेट गेन होगा। आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो कमेंट जरुर करें और जिनका वेट नहीं बढ़ रहा है इस Post को उनको शेयर जरूर करें।

निष्कर्ष:–

इस ब्लॉग में Body Banane ke liye kya khaye के बारे में बेहतर information दी गई हैं। और बताए गए तरीकों को अगर आप ढंग फॉलो करते हो तो आप जल्दी रिज़ल्ट मिलेंगे। आप का वजन बढ़ने लगेगा। Muscle की ग्रोथ तेजी से होने लगेगी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल?

कौन – कौन सी एक्सरसाइज से बॉडी बनती है?

बॉडी बनाने के लिए आप कॉर्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं जैसे साईकिल चलाना, रस्सी कूदना और स्विमिंग करना आदि। साथ ही बॉडी वेट एक्सरसाइज़ भी करना चाहिए। जेसे पुश अप्स, पुल अप्स और स्क्वाट।

बॉडी बनाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए

बॉडी बनानी है तो शराब और Smoking से दुर रहें। ये आप वजन बढ़ने से रोकता हैं साथ ही शरीर को नुक्सान पहुंचाता हैं।

बॉडी को फुलाने के लिए क्या खाना चाहिए?

बॉडी फुलाने के चक्कर में हम प्रोटीन पाउडर और दवाएं ले लेते है। जो आगे चल के शरीर को नुक्सान ही करेगी। इस से अछा के आप हरी सब्जियां और पोष्टिक आहार खाएं जो बॉडी का नेचुरल तरीके से बढ़ाएगी।

सेहत बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?

सेहत अच्छी होगी तो हर काम परफेक्ट तरीके से होगी। सेहत को सही रखने के लिए चावल, रोटी केला, अंडे और हरी सब्जियां खाए।

Leave a Comment